भारत और श्रीलंका के बीच निदास ट्रॉफी का पहला मुकाबला आज खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 19 ओवर में 4 विकेट पर 175 रन।
शतक बनाने से चूके धवन….
अपना खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बिना कोई रन बनाए ही पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा चमीरा की गेंद पर कैच आउट हुए। रोहित का खराब फॉर्म द. अफ्रीका से लगातार जारी है। नुवान प्रदीप ने सुरेश रैना को एक रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। मनीष पांडे ने 35 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए धवन के साथ 95 रन की साझेदारी की। शिखर धवन ने 49 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 90 रन की पारी खेली। धवन का कैच थिसारा परेरा ने लपका। धवन सिर्फ 10 रन से अपने शतक से चूक गए।
इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं। इस मैच के जरिए ऑलराउंडर विजय शंकर ने टी 20 मैचों में अपना डेब्यू किया है। कोलंबो में भारतीय टीम का श्रीलंका के खिलाफ टी 20 मैचों में कमाल का रिकॉर्ड रहा है। इस मैच के लिए भारतीय टीम में युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत, ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी मौका मिला है। स्पिनर के तौर पर चहल टीम में शामिल हैं जबकि तेज गेंदबाज की भूमिका जयदेव उनादकट, शर्दुल ठाकुर और विजय शंकर निभाएंगे।
Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,