भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही फ्रीडम सीरीज में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में जहाँ सभी बल्लेबाज़ कुछ खास नही कर पा रहे है,वही पुजारा ने पिच पर 179 गेंदों में 50 रन की मैराथन पारी खेली है.उनकी इस पारी के दौरान उन्होंने 54 गेंदों के बाद खाता खोला था. ऐसे में उन्होंने अपनी पारी को लेकर बात.
ये अब तक की सबसे कठिन पिच है

पुजारा ने पिच को लेकर बात करते हुए कहा, ‘‘ये उतना ही अच्छा स्कोर है जैसा किसी आम पिच पर 300 रन बनाना। मैंने अभी तक जितनी मुश्किल पिचों पर बल्लेबाजी की है, निश्चित रूप से ये उनमें से एक थी। केपटाउन में पहले टेस्ट में मिली पिच की तुलना में यह काफी कठिन थी। पूर्ण रूप से हमने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। बोर्ड पर बने रन काफी हैं और हम उन्हें आउट कर सकते हैं। ये काफी अलग पिच थी। पिच शुरू में धीमी थी लेकिन इसमें काफी उछाल था। इसमें काफी ‘लेटरल मूवमेंट’ था और दरारों में काफी ‘डेविएशन’ था।’’

वही उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कहा, ‘‘हमारे गेंदबाज गुड लेंथ गेंदबाजी करने के आदी हो गए हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि वे दूसरे दिन अपना काम करेंगे। इस विकेट पर ज्यादा देर टिकना काफी मुश्किल है। ’’