मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 102 रनों से हराकर प्लेआॅफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखीं। इस मैच में मुंबई के लिए ये जीत जरूरी थी क्योंकि अगर मुंबई हार जाती तो प्लेआॅफ की दाैड़ से बाहर हो जाती।मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा जीत के बाद काफी खुश नजर आए आैर उन्होंने बयान देते हुए टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की खूब प्रशंसा की।
रोहित ने कहा, ” हम मई के महीने में एक टीम के रूप में निखरकर आते हैं। आशा है कि हम आगे बढ़ेंगे। टूर्नामेंट के दूसरे दाैर में बैकअप करना आसान नहीं होता लेकिन हम पिछले तीन साल से यही करते आ रहे हैं। हम शुरूआती मैचों में प्वाइंट टेंबल में नीचे होते हैं आैर आधे टूर्नामेंट के बीतने के बाद हम टाॅप पर जगह बनाते हैं।”
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 211 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में उतरी कोलकाता की टीम शुरूआती ओवरों में ही लड़खड़ा गई आैर उनकी पूरी टीम 108 रनों पर ढेर हो गई।