दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाडिय़ों ने शपथ ली की वो अपने अंगदान करेंगे। गौतम गंभीर, मोहम्मद शमी और पृथ्वी शाॅ समेत दिल्ली डेयरडेविल्स के बाकी खिलाडिय़ों ने भी ये शपथ ली।
गंभीर ने कहा,‘‘ मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि अपने अंगदान करें । मैं खुद अंगदान करूंगा । किसी और को बेहतर जिंदगी देने से बढकर कुछ नहीं हो सकता । ’’
गंभीर पहले भी ले चुके हैं शपथ
नवंबर 2011 में गंभीर पहले भी शपथ ले चुके हैं। गंभीर ने अपोलो ट्रांस्प्लांट इंस्टीट्यूट्स के गिफ्ट अ लाइफ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा था, मैं अपने नेत्र, दिल, यकृत और गुर्दे सहित उन सभी अंगों का दान करने की शपथ लेता हूं जिन्हें प्रत्यारोपित किया जा सकता है।”