भारत में अाईपीएल ही एक एेसा टूर्नामेंट है जहां खिलाड़ियों के कारनामें दिखाई देते है। जो कि केवल रोमांचक ही नहीं बल्की हैरान कर देने वाले भी होंगे। इस सीजन में अाईपीएल में अब तक के खेले गए सभी मैच बेहद ही लावजवाब रहे हैं। हर मैच के दौरान कई तरह के चौंकाने वाले कारनामे करते हुए खिलाड़ी नजर अाते रहे हैं। हाल ही में हुए कोलकाता अौर मुंबई के बीच मैच बेहद रोमांचक साबित हुअा है। यहां तक की इस मैच मैं अंपायर के भी पसीने छूट गए थे।
हार्दिक का कंफ्यूज कर देन वाला कारनामा
दरअसल हुअा एेसा था कि मैच के दौरान मुंबई के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे। नीतीश राणा और दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी कर रहे थे।
नीतीश राणा ने ओवर की पहली गेंद पर बैकवर्ड प्वॉइंट पर हल्के हाथ से शॉट खेला। जेपी डुमिनी ने तेजी से गेंद को लपका और नॉन स्ट्राइकर एंड गेंद फेंकी। गेंद हार्दिक पांड्या के हाथ से लगी और फिर स्टंप्स की बेल्स गिर गई। फील्ड अंपायर को एकदम से समझ नहीं आया कि बेल्स हार्दिक पांड्या के हाथ लगने से गिरी या गेंद लगने से।