in

जानिए क्यों नाराज है दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम

दिल्ली डेयरडेविल्स टीम पर आइपीएल के कार्यक्रम में दो बार बदलाव होने का सबसे ज्यादा असर पड़ा है और जिससे उसका प्रबंधन खुश नहीं है। दिल्ली डेयरडेविल्स को अब लीग के शुरुआती पांच मुकाबले घर से बाहर खेलने हैं। इससे दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम खुश नहीं है, दिल्ली एक ऐसी अकेली टीम है जो शुरुआती पांच मुकाबले घर से बाहर खेलेगी।
दिल्ली को पहले अपना शुरुआती मुकाबला आठ अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ दिल्ली में खेलना था, लेकिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट के 12 मई से 31 मई तक बंद रहने के कारण दिल्ली की टीम यह मुकाबला मोहाली में खेलेगी। वहीं कर्नाटक के चुनावों के मददेनजर बोर्ड ने दिल्ली का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ 21 अप्रैल को कोटला में होने वाला मुकाबला भी बेंगलुरु में शिफ्ट कर दिया है।
अब दिल्ली बेंगलुरु के खिलाफ दूसरा मैच 12 मई को दिल्ली में खेलेगी। ऐसे में दिल्ली की टीम अपना पहला मुकाबला कोटला मैदान पर पंजाब के खिलाफ 23 अप्रैल को खेलेगी। दिल्ली अब बाहर खेले जाने वाले हर मुकाबले को जीतना चाहती है, जिससे बाद में घर में होने वाले मुकाबलों में उसके पास फायदा हो।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

VIDEO वायरल: रोहित ने किया एलियन के साथ डांस

जानें वजह,एशियाई खेलों से पहले रूस जा सकती हैं दीपा कमार्कर