in

जानें वजह,एशियाई खेलों से पहले रूस जा सकती हैं दीपा कमार्कर

18 अगस्त से 2 सितंबर के बीच खेले जाने वाले एशियाई खेल, जिसमें भारत की दिग्गज जिम्नास्टिक खिलाड़ी दीपा कमार्कर एशियाई खेलों से पहले रूस में अभ्यास के लिए जा सकती हैं। उनके कोच नंदी बिश्वेश्वर ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।  एशियाई खेल 18 अगस्त से दो सितंबर के बीच खेले जाएंगे।

एक सम्मान समारोह में हिस्सा लेने आए दीपा के कोच ने संवाददाताओं से कहा, “उनके स्वास्थ लाभ की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वह अच्छा कर रही हैं। वह अब अपने बुनियादी वॉल्टस पर काम कर रही हैं। उन्हें पहले पूरी तरह से ठीक हो जाने दीजिए। इसके बाद वो प्रोडुनोवा करेंगी।”

नंदी ने कहा, “एशियाई खेलों के लिए हमने उनके लिए चार्ट बनाया है और हम उस पर मई में मास्को में चार सप्ताह तक काम करेंगे।” दीपा के घुटने में चोट है जिसके कारण वो अगले महीने से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं खेल पा रही हैं।

नंदी ने कहा, “एशियाई खेल राष्ट्रमंडल खेलों से मुश्किल होंगे। चीन और कोरिया जिम्नास्टिक में काफी मजबूत हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने एक कार्यक्रम बनाया है। वो टारगेट ओलम्पिक पोडियम में और रूस में अभ्यास करेंगी।”  वहीं दीपा ने कहा कि वह नए वोल्ट पर काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा, “इस पल मैं कुछ भी बताना नहीं चाहती, लेकिन मैं कह सकती हूं कि मैं एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी। मुझे पूरी तरह से फिट होने में दो
महीनों का समय लगेगा।”

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जानिए क्यों नाराज है दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम

खिलाड़ी को खुश रखने के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में हर खिलाडी को रोज मुफ्त आईसक्रीम दी जाएगी