in

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि क्रिकेट के जरिए भारत और नेपाल के संबंधों को सुधारा जाएगा…

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि भारत और नेपाल के लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढावा देने में क्रिकेट को जरिया बनाने की बात कही और इंडियन प्रीमियर लीग की भूमिका पर जोर दिया ।          

मोदी जी ने कल दो दिवसीय नेपाल यात्रा की शुरूआत करने के साथ कहा कि भविष्य में दोनों देशों को जोडऩे में खेलों की भूमिका बढाने की पैरवी है। उन्होंने कहा,‘‘ आज हम क्रिकेट के जरिये जुड़े हैं क्योंकि एक नेपाली लड़का इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहा है। ’’ मोदी का इशारा दिल्ली डेयरडेविल्स के संदीप लामिछाने की तरफ था जो आईपीएल खेलने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर हैं ।            

2016 अंडर 19 विश्व कप में स्पिनर लामिछाने कामयाब रहे थे जिसमें नेपाल आठवें स्थान पर रहा। उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 लाख रूपये की बेस प्राइज पर खरीदा। मोदी ने यहां उनके सम्मान में आयोजित एक समारोह में कहा,‘‘ क्रिकेट के जरिए लोगों के बीच आपसी संबंध मजबूत होंगे। उम्मीद है कि ऐसे और भी खेल हैं जिनके जरिये हम आपस में जुड़ सकते हैं। ’’      

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जानिए फ्लेमिंग ने बटलर के बारे में क्या कहा….

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रैट ली चोरी-छिपे आम तोड़ते पकड़े गए….