in

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रैट ली चोरी-छिपे आम तोड़ते पकड़े गए….

गरमियों के मौसम मे आम की मिठास हर किसी को पसंद आती है। आईपीएल में भी आम इन दिनों बहुत छाया हुआ है। खास तौर पर पहली बार इसकी चर्चा कमेंट्री कर रहे इरफान पठान ने की। दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे यूसुफ पठान ने कोहली का छलांग लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा था। बड़े भाई को ऐसी कैच पकड़ते देख इरफान भी हैरान हो गए थे। उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा था कि यह कैच पकड़ा है या आम तोड़ा है। इसके बाद लगातार कमेंट्री बॉक्स से आम पर चुटकले चलते रहे। अब ब्रैट ली ने इस सीरीज को आगे बढ़ाया है।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें वह एक बाग में खड़े एक डंडे से आम तोड़ते दिख रहे हैं। ब्रैट देखने पर पता चलता है कि ब्रैट ली को पता नहीं है कि कोई उनकी वीडियो बना रहा है। वह लगातार डंडेे से आम तोडऩे की कोशिश करते हैं। आखिर एक आम टूटकर नीचे गिरता है जोकि वीडियो बनाने वाले शख्स के सिर पर गलता है। यह देख ब्रैट ली को अहसास होता है कि उनकी वीडियो बन रही है। वह हैरान होते हैं और पीछे होकर नजरें बचाने की कोशिश करते हैं। ब्रैट ली ने अपने अकाउंट पर वीडियो डालते हुए कैप्शन में लिखा है कि इंदौर में आम तोड़ते हुए। आप भी देखें वीडियो-

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि क्रिकेट के जरिए भारत और नेपाल के संबंधों को सुधारा जाएगा…

चैंपियंस ट्रॉफी में जापान से होगा भारत का पहला मैच….