राजस्थान राॅयल्स से मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने सलामी बल्लेबाज जोस बटलर की तारीफ करते हुए कहा कि इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने कठिन पिच पर उम्दा पारी खेली। बटलर ने 60 गेंद में नाबाद 95 रन बनाए जिसकी मदद से राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को कल चार विकेट से हराया।
फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘ चेत्रई की टीम ने राजस्थान के खिलाफ रणनीति बनाई थी लेकिन कारगर साबित नहीं हुई। बटलर अलग ही लीग में थे। उसे जल्दी आउट कर त्तो मैच का नतीजा कुछ और होता।
उन्होंने कहा, ‘‘पावरप्ले के बाद हमने दो विकेट लिए तब भी मुकाबला बराबरी का था। हमें उम्मीद थी कि पिच धीमी होगी तो हमारे स्पिनरों को मदद मिलेगी। लेकिन इस पिच पर मध्यम तेज गेंदबाज ही चल रहे थे।’’ गेंदबाजों के प्रदर्शन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘वह बेहतर हो सकता था। लेकिन बटलर की पारी के कारण वे दबाव में आ गए थे।’’