साइना को चीन की गाओ फांग्जी को 40 मिनट में 21-18, 21-8 से हराया। अब साइना का मुकाबला कोरिया की गैरवरीय ली जैंग मी से होगा जिन्होंने थाईलैंड की पूर्व विश्व चैंपियन रतचानोक इंतानोन को हराया। पीवी सिंधू ने चीन की ही चेन जियाओजिन को 21-12, 21-15 से हराया। अंतिम आठ में उनका सामना सातवीं वरीय कोरिया की सुंग जी हयून या थाईलैंड की बुसानन के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।