भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह इस साल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा हैं। युवराज को पंजाब ने 2 करोड़ में खरीदा था। किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान पहली बार युवराज की वाइफ हेजल कीच अपनी सास शबनम सिंह के साथ नजर आईं।
पति युवराज का मैच देखने के लिए हेजल कीच अपनी सास शबनम सिंह के साथ पहुंची थीं, लेकिन इस मैच में युवराज की बल्लेबाजी नहीं आई। इससे पहले खेले गए मुकाबलों के दौरान हेजल कीच पंजाब की टीम को चीयर करती नजर आई थीं, लेकिन गुरुवार को पहली बार सास-बहू एक साथ टीम को सपोर्ट करती दिखाई पड़ी।

युवराज सिंह की गिनती वर्ल्ड के बेस्ट ऑलराउंडरों में की जाती है। हालांकि, पिछले कुछ समय से वह फॉर्म से जूझते नजर आए। युवी ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत पंजाब की तरफ से खेलते हुए ही की थी। ऐसे में, उनकी कोशिश इस साल टीम के लिए अधिक से अधिक रन बनाकर एक बार फिर भारतीय टीम में शामिल होने की होगी।