कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने मलेशिया को 2-1 से शिकस्त दी। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने तीसरे और 44वें मिनट में गोल किए, जबकि मलेशिया के लिए फैजल सारी ने 16वें मिनट में एक मात्र गोल किया।
भारत की 1-0 बढ़त
दोनों टीमों की तरफ से बेहतरीन हॉकी देखने को मिली। मैच के शुरुआत में ही तीसरे मिनट में भारत ने बढ़त बना ली।
2-1 से मुकाबला जीता
तीसरे क्वार्टर के आखिरी पलों में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर हरमनप्रीत ने गोल करते हुए भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। बढ़त को भारत ने आखिरी क्वार्टर तक कायम रखा और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।