कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बैडमिंटन के मिक्स्ड टीम गोल्ड मेडल मैच में मलेशिया से सामना कर रही हैं। मिक्स्ड डबल्स में भारत के सात्विक रैंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने पेंग सून चान और ली युंग गो से पहला गेम 21-14 से जीता। मुकाबला बेहद कांटे का रहा। दूसरा गेम मलेशियाई जोड़ी ने 21-15 से जीता। भारतीय जोड़ी ने तीसरा गेम 21-15 से जीतकर मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली है।
गोल्ड मेडल मुकाबले के दूसरे मैच- मेंस सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-2 भारत के किदंबी श्रीकांत और वर्ल्ड नंबर-6 मलेशिया के चोंग वी ली का मुकाबला जारी है। श्रीकांत ने पहला गेम 21-17 से जीता।