in

मॉडलिंग छोड़ इस खिलाड़ी ने चुना टेबल टेनिस को, भारत के लिए जीता गोल्ड

21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत एक शानदार प्रदर्शन चल रहा हैं। वेटलिफ्टिंग के बाद अब टेबल टेनिस में भी वतन को गोल्ड मेडल मिला है। कॉमनवेल्थ गेम्स में रविवार का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। महिला टेबल टेनिस टीम ने सिंगापुर को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इस तरह भारत के नाम अब तक कुछ आठ गोल्ड मेडल हो गए हैं।

 इस शानदार टेबिल टेनिस टीम की जीत में दिल्ली की 22 वर्षीय मनिका बत्रा का रोल सबसे अहम रहा। जिन्होंने पहले मुकाबले में लीड लेने के बाद चौथे और निर्णायक मुकाबले में विरोधी को परास्त कर भारत का मान बढ़ाया।

आज दुनियाभर में मनिका बत्रा की चर्चा है। लेकिन इस मुकाम को हासिल करने के लिए मनिका ने अपना बहुत कुछ दांव पर लगाया है। यहां तक कि उन्होंने अपने गेम पर फोकस करने के लिए कॉलेज, मॉडलिंग और कॉलेज की मस्तियां सब कुछ छोड़ दिया।

एक इंटरव्यू में मनिका बत्रा ने बताया था कि उन्होंने टेबिल टेनिस पर पूरा ध्यान केंद्रित करने के लिए कॉलेज क्लास तक छोड़ीं।

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL 2018: कोलकाता से 4 विकेट से हारा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर…

CWG 2018: बैडमिंटन में अब सोने की उम्मीद, मुकाबला जारी