आईपीएल 11 को लेकर लगभग सभी टीमें को तैयारी पूरी कर ली है. एक तरफ जहाँ सभी टीमें अपना दमखम दिखाने को पूरी तरह से तैयार है. वही दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही राजस्थान ने एक बार फिर से एक हैरान करने वाला दांव चला है. टीम ने एक बार फिर से खुद से महान स्पिनर शेन वार्ने को जोड़ लिया है.
शेन वार्न बने टीम के मेंटर

शेन वार्ने को राजस्थान की टीम का मेंटर बनाया है. ऐसे में अपनी इस भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूँ. मैं एक बार फिर से राजस्थान टीम से जुड़ना को लेकर उत्साहित हूँ, मेरी क्रिकेट जर्नी ने इसका एक अलग ही स्थान है. मैं टीम और फैन्स के प्यार को देख कर भावुक हो गया हूँ.
वही आप को बता दे कि राजस्थान ने शेन वार्ने की कप्तानी में ही पहली बार ख़िताब अपने नाम किया था. वही इस बार टीम के कप्तान स्मिथ है, ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि वार्ने और स्मिथ की जोड़ी क्या धमाल मचाती है.