in

मैच हराने के बाद नही टुटा मार्करम का घमंड, कहा इस खिलाड़ी की वापसी के साथ ही करेंगे सीरीज में वापसी

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज तीसरा वन डे मैच खेला जा रहा है. जहाँ आज साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. वही आज साउथ अफ्रीका की तरफ से हेनरिच क्लासेन और लुंगी नगीडी ने डेब्यू किया.

कोहली ने लगाया शतक 

photo credit: bcci

आज के मैच में भारत की शुरुआत बहुत ख़राब रही.टीम के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा डक पर ही आउट हो गए. उनके आउट होने केबाद कोहली और धवन ने टीम को संभाला. दोनों ने 140 रन की साझेदारी की. इस दौरान धवन और कोहली दोनों ने अपना अर्धशतक पूरा किया.

photo credit: bcci

वही धवन 74 रन बना के आउट हो गए. धवन के होने के बाद कोहली ने अकेले ही मोर्चा संभाला. उन्होंने 160 रन की पारी खेली.उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका और भारत ने 50 ओवर में 303 रन का स्कोर खड़ा किया

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ हुए फ्लॉप 

304 जैसे बड़े स्कोर का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नही रही. अमला सिर्फ 1 रन बना के वापस लौट गए. अमला के आउट आउट होने के बाद मार्करम और डुमिनी ने पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों बल्लेबाजों ने दुसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदार की. वही मार्करम लम्बी पारी नही खेल पाए और 32 रन बना के आउट हो गए है. डुमिनी ने 51 रन की पारी खेली.

डिविलियर्स की वापसी के बाद टीम को मिलेगा आत्मविश्वास 

हार के बाद निराश मार्करम ने कहा कि वो इस हार से काफी निराश है. हम एक बार फिर से फेल हो गए है. विराट ने बहुत शानदार खेला. वही उनके स्पिनर्स ने एक बार फिर से बड़ी भूमिका अदा की. हमने वापसी करने की कोशिश की. लेकिन वो वर्ल्ड क्लास स्पिनर्स है. हमारे बल्लेबाज़ उन्हें पढने में समर्थ नही हुए. वो गेंदों को सही जगह डाल रहे थे, जिस वजह से हमे ज्यादा कुछ करने का मौका नही मिल रहा था. उन्हें उसका क्रेडिट मिलना चाहिए. वही डिविलियर्स की वापसी को लेकर बोलते हुए उन्होने कहा कि अगर ऐसा होता है तो टीम के लिए प्रेरणा की बात होगी. 

 

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया, वही साउथ अफ्रीका ने टीम में शामिल किये दो नए खिलाड़ी

मैच के बाद कोहली ने दिखाई दरियादिली, अपने प्रदर्शन से ज्यादा इस खिलाड़ी के प्रदर्शन से है खुश