भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस 6 मैचो की वन डे सीरीज खेली जा रही है.वही जहाँ साउथ अफ्रीका को पहले ही डिविलियर्स के बाहर होने से झटका लगा चूका है. वही अब साउथ अफ्रीका को और बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस भी चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए है.
चोटिल हो गए है फाफ

कप्तान फाफ डु प्लेसिस बाकी के 5 वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेल सकेंगे। उनके दाएं हाथ की उंगली में चोट आई है। साउथ अफ्रीका कप्तान प्लेसिस ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी। डु प्लेसिस ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कीं। पहली फोटो टेस्ट सीरीज में जीत के बाद की थी। उस तस्वीर में डु प्लेसिस ट्रोफी पकड़कर खड़े थे।
डु प्लेसिस ने इस तस्वीर के साथ लिखा कि भारत जैसी अच्छी टीम से सीरीज जीतना बेहद खास रहा। बीते वक्त में हम लोगों ने जो भी हासिल किया उसपर मुझे गर्व है। अगली तस्वीर में प्लेसिस ने चोट की जानकारी देते हुए लिखा कि पहले मैच का नतीजा जैसा रहा वैसा हम लोग नहीं चाहते थे। उंगली में लगी चोट की वजह से सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गया हूं, इसका मुझे दुख है। आशा करता हूं कि ग्रीन और गोल्ड कलर के कपड़े पहनी टीम (साउथ अफ्रीका) अच्छा प्रदर्शन करेगी।
Thanx for all the kind messages.Not a result we wanted in the 1st game but a lot of cricket left… https://t.co/ClgOeED8je
— Faf Du Plessis (@faf1307) February 2, 2018