in

मुंबई इंडियंस की टीम से दूर होने के बाद भज्जी ने उठाया अपने करियर के लिए बड़ा कदम, बने इस टीम के कप्तान

भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट में पंजाब टीम के कप्तान होंगे। ये टूर्नामेंट कर्नाटक के अलूर में 7 फरवरी से 16 फरवरी तक खेला जाएगा। वहीं इस टूर्नामेंट के लिए युवराज सिंह को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी।

पीसीए के चेयरमैन और पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा की अगुआई में टीम के सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने इस सीरीज के लिए टीम का चयन किया। फिलहाल भज्जी और युवराज दोनों ही भारतीय टीम से बाहर हैं  और अच्छे प्रदर्शन के दम पर टीम में वापसी की लगातार कोशिश कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट के जरिए भी इन दोनों खिलाड़ियों का यही मकसद है। विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब अपना पहला मुकाबला हरियाणा के खिलाफ 7 फरवरी को खेलेगा।

पंजाब की टीम-

हरभजन सिंह (कप्तान), युवराज सिंह (उप-कप्तान), मनन वोहरा, मनदीप सिंह, गुरकीरत सिंह मान, अभिषेक गुप्ता, गितांश खेरा, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, मनप्रीत सिंह ग्रेवाल, बरिंदर सिंह सरन, मयंक मारकंडे, शरद लुंबा

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दुसरे वन डे मैच भी साउथ अफ्रीका की हार हुई निश्चित, टीम से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर नील मैकेंजी ने दिया बड़ा बयान,कहा अगर भारत को हराना है तो