in

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर नील मैकेंजी ने दिया बड़ा बयान,कहा अगर भारत को हराना है तो

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वन डे में साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में जहाँ कुलदीप यादव और चहल ने 5 विकेट हासिल किये थे. ऐसे में साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी नील मैकंजी ने साउथ अफ्रीका टीम को एक सलाह दी है. बल्लेबाजों को उनके रिस्ट स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को संभलकर खेलना होगा।

संभल कर खेलना होगा 

photo credit: bcci

मैकेंजी ने स्पिनर्स को लेकर बात करते हुए कहा कि, ‘‘आपको पता है कि डरबन पर कितना स्कोर बनाना चाहिए था। लगातार विकेट गिरने से भी दक्षिण अफ्रीका का नुकसान हुआ। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने उम्दा गेंदबाजी की।’’ उन्होंने कहा कि मेजबान बल्लेबाज स्पिनरों का सामना करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने कई लेग स्पिनरों का सामना किया है। उन्हें अपना होमवर्क पक्का करना होगा और इन रिस्ट स्पिनरों का बखूबी सामना करना होगा।’’

वही आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि, ‘‘दक्षिण अफ्रीका धीमी शुरूआत करने के लिए जाना जाता है। वे विश्व कप से पहले अलग अलग लोगों को मौका देना चाहते हैं ताकि सभी विकल्पों को आजमाया जा सके। वे अभी भी दुनिया की नंबर एक टीम है।’’

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुंबई इंडियंस की टीम से दूर होने के बाद भज्जी ने उठाया अपने करियर के लिए बड़ा कदम, बने इस टीम के कप्तान

ट्विटर प्रतिक्रिया: भारत के अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद लोगों ने की टीम की नही राहुल द्रविड़ की तारीफ की, वही आकाश चोपड़ा, कैफ जैसे दिग्गज हुए इस खिलाड़ी के दीवाने