in

हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान, भारत के लिये आने वाले समय में ये युवा खिलाड़ी लेगा युवराज की जगह

हाल में ही अडंर-19 के विश्व कप के सेमाफाइनल में भारत ने पाक को 203 रन से हरा दिया है. इस मैच में भारत के हीरो शुभमन गिल रहे. उन्होने इस मैच में 102 रन की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी के बाद से भारत के महान स्पिनर हरभजन सिंह उनसे काफी ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे है. उन्होने उनकी तुलना महान खिलाड़ी युवराज सिंह से कर दी है.

वो युवराज की तरह है

शुभमन गिल को लेकर बात करते हुए भज्जी ने कहा कि

” शुबमन बड़े स्तर के ख़िलाड़ी हैं और आगे जाकर वह इस मुकाम को जरुर हासिल करेंगे। उनका खेल दिन प्रतिदिन तब बेहतरीन होगा, जब वह उच्च स्तर की गेंदबाजी का सामना करेंगे। उन्हें आगे अभी अलग-अलग परिस्थितियों में अपनी बल्लेबाजी को साबित करते हुए रन बनाने होंगे लेकिन मैं इतना जरुर कहना चाहूँगा कि मैंने 18 वर्षीय युवराज सिंह को बेहद करीब से देखा हुआ है और शुबमन गिल में उनकी झलक साफतौर पर नजर आती है। यक़ीनन वह पंजाब क्रिकेट के नए युवराज सिंह हैं। शुबमन गिल की ख़ास बात ये है कि वह आजकल के मॉडर्न शॉट्स मैदान पर खेलते हैं, जिसमें दिलस्कूप और रैम्प शॉट्स जैसे शॉट्स शामिल है।”

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वन डे के लिए हुआ टीम का ऐलान, अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी नही मिली इस दिग्गज खिलाड़ी को जगह

हार्दिक के विरोध में आया ये दिग्गज खिलाड़ी, कहा कि इतनी जल्दी तुलना करना गलत है