भारत के युवा आलरांउडर हार्दिक पांड्या की तुलना इस समय कपिल देव से की जा रही है. हाल में ही उन्होने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में उन्होने 95 रन की पारी खेली थी. हालांकि भारत के महान कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इस बात का विरोध किया है.उनका मानना है कि कोई भी खिलाड़ी कपिल देव की जगह नही ले सकता है.
तुलना करने से किया इकांर

हार्दिक की कपिल देव से तुलना को लेकर बात करते हुये अजहर ने कहा कि
“कपिल देव को लेकर अपनी निजी राय रखते हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन ने रिपोर्टर्स से बातचीत करते हुए कहा कि इस बात की हमें बिलकुल अनुमति नहीं है कि हम कपिल देव की तुलना किसी नए ख़िलाड़ी के साथ करें, क्योंकि कपिल देव जैसा ख़िलाड़ी दोबारा कोई नहीं बन सकता। यह किसी भी ख़िलाड़ी के लिए बेहद मुश्किल होगा कि जिस तरह से कपिल ने अपने समय में अपनी जिम्मेदारियां समझते हुए भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया, वह लाजवाब था। वह बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी एक दिन में 20-25 ओवर करते थे। इसलिए उनके साथ अभी किसी ख़िलाड़ी की तुलना करना जल्दबाजी होगी।”
