भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में 135 से टेस्ट मैच हार गया है. इस टेस्ट मैच में हार के साथ ही भारत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से पिछड़ गया है.वही जहाँ इस टेस्ट मैच में सभी बल्लेबाज़ का प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा, वही महान आलराउंडर कपिल देव इस समय हार्दिक पंड्या से खासे नाराज नज़र आ रहे है. उन्होंने हार्दिक पंड्या को उनकी गलती को लेकर काफी खरी खोटी सुनाई है.
मुझे तुलना बंद हो होनी चाहिए

मैच की दूसरी पारी में पांड्या तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की बाहर जाती गेंद को स्लिप के ऊपर से खेलने की कोशिश में विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को कैच दे बैठे। जिसके बाद लापरवाही की वजह से हार्दिक की आलोचना की जा रही है.ऐसे में कपिल देव ने भी हार्दिक पंड्या की जमकर आलोचना की है.

उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि अगर पांड्या इस तरह की बेवकूफाना गलतियां करना जारी रखते हैं तो वो मेरे साथ तुलना का हकदार नहीं हैं।’ वही आप को बता दे कि इस टेस्ट मैच की पहली पारी में भी हार्दिक पंड्या रन आउट हुए क्योंकि उन्होंने क्रीज पर बल्ला नहीं रखा था.


