साउथ अफ्रीका में खराब प्रदर्शन की वजह से विराट कोहली लगातार आलोचना का शिकार हो रहे है. ऐसे में कोहली के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. उन्हें आईसीसी ने वनडे क्रिकेटर ऑफ द इयर के अवॉर्ड से नवाजा है। इसके अलावा उन्हें आईसीसी वनडे और टेस्ट टीम ऑफ द इयर का कप्तान भी बनाया गया है। दूसरी ओर, टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द इयर का अवॉर्ड अवॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ के खाते में गया.
विराट कोहली कर रहे है लगातार अच्छा प्रदर्शन
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विराट ने 21 सितंबर, 2016 से दिसंबर, 2017 तक टेस्ट में 77.80 की औसत से 2203 रन बनाए। इसमें 8 शतक शामिल हैं। वहीं, वनडे की बात करें तो उनके नाम 82.63 की औसत से 1818 रन रहे, जबकि टी-20 में 153 के स्ट्राइक रेट से 299 रन बनाए। वह सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.
इसके अलावा वहीं टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने वाले स्टीव स्मिथ ने 16 टेस्ट मुकाबलों में सबसे अधिक 1875 रन बनाए। इस दौरान उनका एवरेज 78.12 रहा। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 5 अर्धशतक लगाए.
आईसीसी आईसीसी वनडे टीम ऑफ द इयर
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया), रोहित शर्मा (भारत), विराट कोहली (भारत, कप्तान), बाबार आजाम (पाकिस्तान), एबी डि विलियर्स (साउथ अफ्रीका), क्विंटन डि कॉक (साउथ अफ्रीका), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), ट्रेंट बोल्ट (न्यू जीलैंड), (पाकिस्तान), राशिद खान (अफगानिस्तान), जसप्रीत बुमराह (भारत)।
आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द इयर
डीन एल्गर (साउथ अफ्रीका), डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया), विराट कोहली (भारत, कप्तान), स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), चेतेश्वर पुजारा (भारत), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), क्विंटन डि कॉक (साउथ अफ्रीका), आर. अश्विन (भारत), मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका), जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)।
अन्य अवॉर्ड
वनडे क्रिकेटर ऑफ द इयर: विराट कोहली
टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द इयर: स्टीव स्मिथ
आईसीसी टी-20 परफॉर्मेंस ऑफ द इयर: युजवेंद्र चहल


