in

वॉन्डरर्स स्टेडियम में भारत ने रचा इतिहास, 7 साल बाद हासिल की अफ्रीका में जीत

भारत ने वॉन्डरर्स स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 63 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इस मैदान पर अपने अपराजित क्रम को जारी रखा है और सीरीज में एक मैच जीतकर अपना सम्मान बचा लिया है।

दक्षिण अफ्रीका हालांकि 2-1 से सीरीज अपने नाम करने में सफल रहा है। भारत ने चौथी पारी में दक्षिण अफ्रीका के सामने 241 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मेजबान टीम हासिल नहीं कर पाई और 73.2 ओवरों में 177 रनों पर ही ढेर हो गई।

द.अफ्रीका के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। डीन एल्गर ने सबसे ज्यादा नाबाद 86 रन बनाए। हाशिम अमला ने 52 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की। वार्नोन फिलेंडर ने 10 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और ईशांत शर्मा को दो-दो सफलताएं मिली। भुवनेश्वर कुमार को एक विकेट मिला। भारत ने अपनी पहली पारी में 187 रन बनाए थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 194 रन बनाते हुए सात रनों की बढ़त ले ली थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 247 रन बनाते हुए मेजबान टीम के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था, जिसे वो हासिल नहीं कर पाई।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसने क्या कहा: जोहान्सबर्ग टेस्ट मैच में जीत हासिल करने के बाद लोगो ने कुछ इस तरह से व्यक्त की ख़ुशी, वही सहवाग और गौरव कपूर ने कुछ अलग ही तरह से दी बधाई

जसप्रीत बुमराह या भुवनेश्वर कुमार नही ये युवा तेज़ गेंदबाज़ बना आईपीएल का सबसे महंगा गेंदबाज़