भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के बाद 6 मैचों की वन डे सीरीज खेली जानी है. इस वन डे सीरीज के लिए जहाँ टीम में शामिल खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो गए है. वही इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीका के महान खिलाड़ी जोंटी रोड्स मिल गए. उन्होंने धोनी के साथ अपनी बेटियों की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है.
शेयर की फोटो
रोड्स ने अपने ट्विटर अकाउंट से धोनी के साथ अपनी बेटी इंडिया और बेटे नॉथन जॉन की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “दो महीने का अच्छे समय साथ बिताने के बाद जब परिवार दूर जाता है तो हमेशा चिंता होती है, लेकिन मुझे डरने के जरूरत नहीं है क्योंकि वो बिल्कुल सही हाथों में हैं। इंडिया और नॉथन जॉन महेंद्र सिंह धोनी को दक्षिण अफ्रीका में खेलने के टिप्स दे रहे हैं, धोनी ने उनसे कहा कि “मुझे पता है” धन्यवाद माही।”
There are always feelings of concern when family leaves after 2 incredible months together, but I need not have feared; as they were in safe hands @msdhoni getting some advice from India and Nathan Jon on how to play in SA – he told them “mujhe pata hai” #SAvIND dhanyavaad Mahi pic.twitter.com/8wurojjCF3
— Jonty Rhodes (@JontyRhodes8) January 25, 2018
वही आप को बता दे कि जॉन्टी रोड्स पिछले दो महीने से भारत भ्रमण पर थे, उन्होंने अपने परिवार के साथ राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड और गुजरात घूमा और अब वो दक्षिण अफ्रीका वापस जा रहे हैं।