in

रवि शास्त्री ने आखिरकार लगा दी टीम के बल्लेबाजों की क्लास,गुस्से में कही ये बड़ी बात

भारत फ्रीडम सीरीज में हार चुका है. इस सीरीज में अफ्रीकन टीम ने 2-0 कि अजेय बढ़त बना ली है. वही दुसरे मैच में भारत के तीन विकेट रन आउट की वजह से गिरे थे. ऐसे में कल अभ्यास सत्र के बाद रवि शास्त्री टीम के बल्लेबाजों से काफी ज्यादा निराश नज़र आए. वही अभ्यास सत्र के टीम के बल्लेबाजों को काफी खरीखोटी सुनाई.

स्कूली बच्चों जैसी गलतियां’ ने करें 

उन्होंने कहा कि ‘‘इससे काफी तकलीफ हुई। टीम की हालत पहले ही खराब थी और उस पर आप रन आउट होते हैं तो बुरा लगता है। उम्मीद है कि ये गलतियां आगे नहीं दोहराई जाएंगी क्योंकि ये स्कूली बच्चों जैसी गलतियां हैं।’’ भारतीय बल्लेबाजों को अभी तक दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के सामने जूझना पड़ा है। उनका शॉट चयन अच्छा नहीं रहा और रन लेने के मामले में भी उन्होंने निराश किया।

उन्होंने आगे कहा कि ‘उन्हें सुधार करना होगा। इस तरह की कड़ी परिस्थितियों में जहां दो टीमों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है वहां आप इस तरह से विकेट नहीं गंवा सकते हो। खिलाड़ियों को इस बारे में बता दिया गया है।’’

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक बार फिर आ रहा है भारत का त्यौहार,जानिए किस दिन से शुरू हो रहा है आईपीएल

भारतीय टीम के अफ्रीका में सीरीज हारने पर अपने ही बयान से पलटे रवि शास्त्री, बताया कि किस वजह से हार गए सीरीज