पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बुधवार को 2020 से लेकर 2021 तक का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया था। अब यदि हम पाकिस्तान की बात करें और बीसीसीआई द्वारा मिलने वाले भारतीय खिलाड़ियों से तुलना करें तो आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों की सैलरी विराट कोहली को मिलने वाली सैलरी से भी कम है। तो आइए आपको बताते हैं कि भारत पाकिस्तान के खिलाड़ियों की सैलरी।

करोड़ से नीचे नहीं मिलती सैलरी
दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों पर पैसा लुटाने में जरा सी भी कंजूसी नहीं करता है। बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल 4 ग्रेड शामिल है। ग्रेड ए प्लस, ग्रेड ए, ग्रेड बी और ग्रेड सी।
सैलरी की बात करें तो भारत में ग्रेड 1 प्लस के तीन क्रिकेटर है यानी कि विराट कोहली रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत 7 करोड रुपए दिए जाते हैं। ग्रेड ए में 11 खिलाड़ी मौजूद हैं। जिन्हें 5 करोड़ रुपए और ग्रेड बी में शामिल पांच क्रिकेटरों को तीन करोड़ रुपए और ग्रेट सी में शामिल आठ खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए दिया जाता है।
पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सैलरी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को अपने नए सेंट्रल कांटेक्ट का ऐलान किया है। पीसीबी खिलाड़ियों को तीन कैटेगरी यानी ए, बी व सी में बांटकर सैलरी देता है। पाकिस्तान में कैटेगरी ए में 3 खिलाड़ी शामिल है। जिन्हें 1,100,000 पाकिस्तानी रुपए बी कैटेगरी 9 खिलाड़ियों को 7,50,000 पाकिस्तानी रुपए
कैटेगरी सी में शामिल 6 क्रिकेटरों को 5,50,000 पाकिस्तानी रुपए मिलते हैं।
भारत-पाकिस्तान के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में अंतर
भारतीय क्रिकेट बोर्ड दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड माना जाता है और सैलरी देने के मामले में यह पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर आता है। अब यदि हम भारतीय क्रिकेटर से पाकिस्तान के खिलाड़ियों की सैलरी की तुलना करते हैं। तो रिजल्ट सामने आता है कि वह काफी हैरान कर देने वाला है।
असल में पीसीबी के सेंट्रल काउंसिल एक्ट के तहत ए कैटगरी में 3, बी कैटगरी में 9 और सी कैटगरी में 6 खिलाड़ी शामिल हैं। अब इन सभी खिलाड़ियों की सैलरी कुल मिलाकर 6,226,224 भारतीय रुपए है। इसमें सभी पाकिस्तानी क्रिकेटरों की कॉन्ट्रैक्ट रकम है। वहीं भारत की कैटेगरी सी खिलाड़ी को एक करोड रुपए सैलरी मिलती है। जो पाकिस्तान के सभी खिलाड़ियों की सैलरी मिला करके भी बहुत ज्यादा है।
मनिका पालीवाल





