in ,

इंस्टाग्राम लाइव सेशन में धवन ने कही ये बड़ी बात, हिटमैन को बताया बेस्ट पार्टनर

इन दिनों कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। ऐसे में सभी बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ क्रिकेट के दिग्गत खिलाड़ी भी अपने-अपने घरों में बंद है। ऐसे ये भारतीय टीम के खिलाड़ी सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने फैंस से जुड़े रहते है और साथ ही उनके कुछ प्रश्नो का जवाब भी देते है।
ऐसे में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने बेस्ट कप्तान के सवाल पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया है। इरफान पठान के साथ बातचीत करते हुए शिखर धवन ने कहा है कि-

“मैं दो ही कप्तानों के साथ खेलता हूं। धोनी भाई वहां पर बेहतरीन है। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा शिखर धवन ने बल्लेबाज पार्टनर के रूप में रोहित शर्मा का नाम लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि रोहित शर्मा के साथ में काफी मैच खेला हूं और वह मेरे साथ मेरे बेस्ट पार्टनर है। धवन और रोहित शर्मा सीमित ओवर क्रिकेट में भारत के लिए कई सारी पारियों में एक साथ शुरुआत कर चुके हैं।

हालांकि जब शिखर धवन से वर्तमान समय में सबसे बेहतरीन बल्लेबाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोहली का नाम लिया। लेकिन पिछले साल आईसीसी वर्ल्ड कप में धाकड़ प्रदर्शन करने के लिए रोहित शर्मा की भी उन्होंने जमकर तारीफ की थी।

जब रोहित शर्मा ने की धवन की तारीफ
धवन ने अपनी बातचीत करते हुए रोहित शर्मा के इंग्लैंड में पिछले साल जड़े पांच शतकों की तारीफ करते हुए कहा है कि “उन्होंने शानदार तरीके से बल्लेबाजी करते हुए अपने पांच शतक पूरे करे थे। शिखर धवन ने आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को सबसे मुश्किल गेंदबाज भी करार दिया था।

हालांकि धवन ने करियर की शुरुआत महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के दौरान की थी। लेकिन ऐसा भी हुआ है कि उन्होंने सिर्फ पांच कप्तानों के नेतृत्व में ही क्रिकेट खेला है। जिसमें सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा, सुरेश रैना के नाम के साथ-साथ अजिंक्य रहने का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि शिखर धवन ने आईपीएल के आयोजन को लेकर कहा है कि लीग तो होनी चाहिए। लोग इस समय कोरोनावायरस जैसी महामारी से लड़ रहे हैं और आईपीएल देखने के बाद उन्हें काफी ज्यादा सकारात्मकता मिलेगी।

–मनिका पालीवाल

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सचिन और रोहित शर्मा को ‘स्टे होम चैलेंज’,कहा -भज्जी के लिए मुश्किल काम

पाकिस्तान के सभी खिलाड़ियों के बराबर है अकेले कोहली की सैलरी,