भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के साथ-साथ बेहतरीन फिनिशर भी माना जाता है। धोनी ने ना केवल टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे टीमों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में रनों की बौछार की थी। बल्कि उन्होंने कई सारी धमाकेदार पारियां भी खेली थी। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में धोनी के द्वारा खेली गई तीन जबरदस्त पारियों के बारे में बताते है।
79* (44) vs Kings XI Punjab
रनों का पीछा करते हुए आईपीएल में धोनी की सबसे सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है। आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेली गई उनकी 79 रनों की नाबाद पारी 2 साल बाद टूर्नामेंट में वापसी कर रही सीएसके टीम की कप्तानी करते हुए धोनी ने पंजाब के द्वारा दिए गए रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 44 गेंदों में छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 79 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
84* (48) vs Royal Challengers Bangalore
अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी की सबसे बेहतरीन पारी पिछले आईपीएल सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी दिखाई दी थी। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी के दिए 162 रन के आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके के शीर्ष क्रम के पांच बल्लेबाज मात्र आठ रन के स्कोर पर पवेलियन वापस लौट गए थे। जिसके बाद धोनी ने पारी को संभालते हुए महज 48 गेंदों पर 84 रन की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि विराट कोहली की टीम ने भी यह मैच 1 रन से जीत लिया था।

64*(49) vs KXIP
आईपीएल में धोनी ने चेन्नई की टीम के अलावा एक और टीम के साथ खेलें है और वह है राइजिंग पुणे आईपीएल 2016 में टूर्नामेंट में जब सीएसके टीम पर 2 साल का बैन लग चुका था। तब धोनी ने पुणे फ्रेंचाइजी के साथ खेलते हुए 49 गेंदों पर 64* रनों की मैच विनिंग और नाबाद पारी खेली थी। 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 रन पर पांच विकेट मिलने के बाद पारी को संभाला था और यह मैच का सबसे ज्यादा बेहतरीन हिस्सा था। आखिरी ओवर में जीत के लिए 23 रनों की जरूरत थी और धोनी ने अक्षर पटेल के खिलाफ एक चौका और 3 छक्के लगाकर पुणे को जीत की सीढ़ियों पर चढ़ाया था।
मनिका पालीवाल



