भारत की युवा सनसनी पृथ्वी शॉ एक बार फिर फिर से चर्चा में आ गए है. आप को बता दे कि पृथ्वी शॉ पिछले कुछ समय से अपनी बल्लेबाज़ी के लिए सभी नज़रों में आए है. वही अंडर-19 में भी उनका प्रदर्शन काफी ज्यादा शानदार रहा है. ऐसे में अंडर-19 के मैच के दौरान शॉ एक बार फिर से चर्चा में है.
कर रहे थे ये काम

अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के दौरान एक नवजात बच्चे के साथ फोटो खिंचाते नजर आए। मैच के दौरान जब दर्शकों के एक परिवार ने पृथ्वी से उनके बच्चे को गोद में लेने के लिए कहा तो भारतीय कप्तान ने खुशी से ऐसा किया। उन्होंने खुद भी इस तस्वीर को सोशल मीडिया के जरिये साझा करते हुए लिखा कि इस बच्चे ने मेरा दिन बना दिया।
India U19s star Prithvi Shaw shaking hands and literally kissing babies as he gets an early taste of fame at #U19CWC!
➡️ https://t.co/UfwuPJqyr1 pic.twitter.com/hRbmqVvFcX
— ICC (@ICC) January 18, 2018

उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है. वही आप को बता दे कि वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप ने शाॅ की फ्रंटफुट ड्राइव को देखकर उनकी तुलना दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर से करते हुए पूछ क्या यह सचिन है।