in

टेस्ट क्रिकेट के बल्लेबाज़ नही है रोहित शर्मा, आँकड़े कर रहे है कुछ इसी तरफ इशारा

भारत के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका में अभी तक कुछ भी ख़ास नही कर पाए है. ऐसे में उनके चयन को लेकर लगातार सवाल भी उठ रहे है. वही जहाँ घरेलू जमीन पर रोहित अलग तरह से खेलते हुए नज़र आते है, वही विदेशी धरती पर उनका प्रदर्शन हमेशा ही गिर जाता है. आइये जानते है कि किस वजह से रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट के खिलाड़ी नही रहे है:

साउथ अफ्रीका में ख़राब प्रदर्शन 

रोहित शर्मा मौजूदा सीरीज में 3 पारियों में खेल चुके हैं और तीनों में ही वो फ्लॉप रहे हैं। रोहित शर्मा ने केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में 11, दूसरी पारी में 10 और अब सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में एक बार फिर 10 रन बनाए। वही आप को जानकार हैरानी होगी कि रोहित सिर्फ इसी द.अफ्रीकी दौरे पर फ्लॉप नहीं रहे। जब वो साल 2013 में यहां आए थे तो उनके बल्ले से 4 पारियों में महज 45 रन निकले थे। इसका मतलब साफ़ है कि द.अफ्रीका में खेली 7 पारियों में रोहित शर्मा का औसत महज 10.85 है और उन्होंने अफ्रीकी सरजमीं पर कुल 76 ही रन बनाए हैं।

विदेशों में खराब प्रदर्शन 

जहाँ रोहित शर्मा का भारत में जहां 85.44 का औसत है, वहीं विदेशी धरती पर उनके बल्ले से महज 24.55 के औसत से रन निकलते हैं। उनके घर  और विदेश के बल्लेबाजी औसत में 60.89 का अंतर है,जोकि किसी भी बल्लेबाज़ से ज्यादा है. आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा का औसत 28.83, बांग्लादेश में 6.00, इंग्लैंड में 17.00 है। द.अफ्रीका में रोहित शर्मा का औसत 10.85, श्रीलंका में 33.66 और वेस्टइंडीज में 25.00 है। सिर्फ न्यूजीलैंड में रोहित शर्मा ने 40.66 के औसत से रन बनाए हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट के लिए नहीं बने हैं.

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक बनाने के साथ ही कोहली ने बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड, कि सचिन तेंदुलकर की बराबरी

indvsa: जानिए तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद क्या रहा खेल का हाल