in

कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार की सुबह भारत के लिए एक और गोल्ड लेकर आई…

कॉमनवेल्थ गेम्स की हर सुबह भारत के लिए एक नया गोल्ड लेकर आ रही हैं। वेटलिफ्टिंग में भारत ने तीसरा गोल्ड अपने नाम किया। अब भारत के खाते में 5 मेडल हो चुके हैं, एक 3 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज।

 वेटलिफ्टर सतीश कुमार शिवलिंगम ने 77 किलो कैटेगरी में गोल्ड जीता।  सतीश के गोल्ड जीतने के साथ ही भारत की झोली में अब तक तीन गोल्ड आ गए हैं। इससे पहले संजीता चानू और मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक दिलाया था। बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में शुरू हुए थे। भारत पहली बार 1934 में शामिल हुआ था। इस तरह 84 साल में भारत वेटलिफ्टिंग में अब तक 40 गोल्ड जीत चुका है।

25 साल के सतीश ने स्नैच के पहली कोशिश में 136, दूसरी में 140 और तीसरी में 144 किलो का वजन उठाया। क्लीन एंड जर्क में पहली कोशिश में 169 और दूसरी में 173 किग्रा का वजन उठाया। इसके साथ ही उनका गोल्ड पक्का हो गया। इसलिए उन्होंने तीसरी कोशिश नहीं की।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWG 2018: मुक्केबाज अमित फंगल और नमन तंवर का जीत से आगाज, अंतिम 8 में पहुंचे

IPL 2018 : आज होगा शुभारंभ,इन दो टीमों के बीच होगा उद्घाटन मैच…