in

इतने वर्षों में पहली बार एक मैच मिस कर गए धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में खेलते हुए नहीं दिखे। उनकी जगह सुरेश रैना टीम की कप्तानी करते हुए नजर आए। इस तरह से पिछले 9 वर्षों में यह पहला मौका रहा जब महेंद्र सिंह धोनी ने किसी आईपीएल मैच में नहीं खेला।

इससे पहले साल 2010 के आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के तीन मैच नहीं खेले थे। इनमें से दो मैचों में तो उसे हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन दिल्ली के खिलाफ जिस मैच में वे नहीं खेले थे, उस मैच को उनकी टीम जीत गई थी। इस वक्त धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। उन्होंने 183 मैच खेले हैं।

पहले स्थान पर सुरेश रैना कायम हैं, जिन्होंने अभी तक 185 आईपीएल मुकाबले में हिस्सा लिया है। महेंद्र सिंह धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने कि आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच जीते हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए अपनी कप्तानी में 100वीं जीत दर्ज की थी।

साल 2016 और 2017 के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी उस वक्त राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम की ओर से खेल रहे थे। तब भी उन्होंने 30 मैच खेले थे और इनमें से एक भी मैच में वे अनुपस्थित नहीं रहे थे।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन तीन भारतीयों गेंदबाजों के कायल हो गये हैं ब्रेट ली

कोच ने बताया, क्यों हार रहा राजस्थान?