in

इन तीन भारतीयों गेंदबाजों के कायल हो गये हैं ब्रेट ली



एक वक्त अपनी तेज गेंदबाजी से दुनियाभर के बल्लेबाजों को कपा देने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली भारत के तीन तेज गेंदबाजों के कायल हो गए हैं। जी हां, इनमें सबसे पहले नंबर पर हैं जसप्रीत बुमराह, जो कि इस वक्त दुनिया के नंबर एक तेज गेंदबाज भी बने हुए हैं।

जसप्रीत बुमराह के बारे में माना जाता है कि अंतिम ओवरों में उन्हें अच्छी तरह से पता है कि किस तरह की गेंदें फेंकी जानी चाहिए। इस वजह से उन्होंने कई बार भारत को मैच में लौटा दिया है, तो कई बार भारत को मैच भी जिताये हैं। ब्रेट ली ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है।

इसके अलावा ब्रेट ली ने इस वक्त कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण की भी तारीफ की है, जो कि 145 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भी गेंद फेंक रहे हैं। ब्रेट ली ने साथ में तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की भी सराहना करते हुए कहा है कि वह भी तेज गेंदबाजी करने में माहिर हैं। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सदस्य हैं। 

उन्हें भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड गेंदबाज के तौर पर भी भेजा जा रहा है। ली का मानना है कि यदि ये गेंदबाज चल निकलते हैं तो भविष्य में ये भारत के लिए बेहद उम्दा साबित हो सकते हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने घर में आज चेन्नई का विजय रथ रोक पायेगा क्या हैदराबाद?

इतने वर्षों में पहली बार एक मैच मिस कर गए धोनी