आईपीएल को शुरू हुए 11 वर्ष बीत चुके हैं। इन वर्षों में आईपीएल के खिलाड़ी जुड़े कई खिलाड़ियों ने रिटायरमेंट लिया। हर वर्ष ऑक्शन के दौरान बहुत से खिलाड़ी आईपीएल के महाकुंभ में शामिल होते गए। इनमें से कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे जो सफल हो गए और लंबे वक्त तक आईपीएल का हिस्सा बने रहे तो वहीं कुछ ऐसे भी रहे जो एक मैच, दो मैच या एक सीजन खेलने के बाद दोबारा आईपीएल में नहीं दिखे।
आईपीएल में कंपटीशन बहुत अधिक होता है। हर खिलाड़ी अपना मौका पाने की तलाश में होता है। हर खिलाड़ी की यही तमन्ना होती है कि वह लंबे वक्त तक खेले लेकिन इसके पीछे की कड़ी स्पर्धा के कारण किसी भी खिलाड़ी के लिए लंबे वक्त तक टिके रहना बहुत आसान नहीं होता है।
लेकिन यदि आई पी एल का इतिहास उठाकर देखें तो हमें कई ऐसे खिलाड़ी को देखने को मिलते हैं जो आईपीएल में वर्ष 2008 से ही जुड़े हुए हैं और लगातार अभी भी खेल रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने आईपीएल के लगभग हर एक मैच खेले हैं। आज हम ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में चर्चा करेंगे जिन्होंने आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा मैच खेले हैं।

सुरेश रैना
सुरेश रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में पहले नंबर पर है। सुरेश रैना 2008 से ही आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के लगभग हर एक मैच खेले हैं। उनके नाम आईपीएल के कई रिकॉर्ड्स दर्ज है।
उन्होंने आईपीएल में लगातार सात बार 300 से ऊपर रन बनाए थे,जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सुरेश रैना ने आईपीएल में अभी तक 176 मैच खेलने हैं। 2 साल के लिए जब चेन्नई सुपर किंग पर प्रतिबंध लग गया था उस दौरान सुरेश रैना ने गुजरात लायंस की कप्तानी की थी इसके बाद 2018 में पुनः वह चेन्नई सुपर किंग्स के सदस्य बन गए।

महेंद्र सिंह धोनी
सबसे अधिक मैच खेलने वाले मैं दूसरा नंबर महेंद्र सिंह धोनी का आता है। महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक आईपीएल में 175 मैच खेले हैं। 2008 से ही महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के सदस्य रहे हैं। इन्होंने टीम की कप्तानी संभाली है इसके बाद बीच में 2 साल के लिए जब चेन्नई सुपर किंग्स पर जो प्रतिबंध लग गया था तो इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी पुणे सुपर जाएंट्स की कप्तानी की थी और टीम को फाइनल तक भी पहुंचाया था।

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की आईपीएल में 2008 से ही शामिल रहे हैं। 2008 में यह डेक्कन चार्जर्स के सदस्य थे लेकिन इसके बाद 2011 की ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने इन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया था। इसके कुछ वर्ष बाद ही मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा को कप्तान के रूप में नियुक्त कर दिया कप्तान के रूप में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड भी बहुत ही जबरदस्त है। इन्होंने अपनी टीम को आईपीएल के चैंपियन चैंपियन भी बनवाया इन्होंने आईपीएल में अब तक कुल 173 मैच खेले हैं।

दिनेश कार्तिक
इस सूची में अगला नंबर दिनेश कार्तिक का आता है। दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में 168 मैच खेले हैं। बीते 11 सालों में दिनेश कार्तिक ने करीब 6 फ्रेंचाइजी के लिए खेल खेला है

रॉबिन उथप्पा
कभी टीम इंडिया के को सदस्य के तौर पर खेलने वाले रोबिन उथप्पा भी आईपीएल में 2008 से ही खेल रहे हैं। 2008 से लेकर के अभी तक रॉबिन उथप्पा ने कई अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेल खेला है। लेकिन यदि 2019 आईपीएल की बात की जाए तो वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलेंगे। विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं इन्होंने कई मौकों पर आईपीएल के अलग-अलग टीमों के लिए विकेट कीपिंग का भी जिम्मा संभाला है। रोबिन उथप्पा ने आईपीएल में अभी तक कुल 163 मैच खेले हैं।

युसूफ पठान
इस वक्त सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले युसूफ पठान ने आईपीएल में अब तक एक 164 मैच खेल चुके हैं ।यूसुफ पठान की सबसे बड़ी खासियत इन की बल्लेबाजी है। यह बड़े-बड़े शॉट्स लगाने में माहिर माने जाते हैं। इसके साथ ही यह स्पिन गेंदबाज हैं और कई मौकों पर टीम के लिए बहुत ही किफायती गेंदबाजी करते हैं यद्यपि यह अब भारतीय टीम के सदस्य नहीं है।

https://www.youtube.com/playonindiatv
