आईपीएल क्रिकेट में होने वाली एक ऐसी लीग है, जिसमें न सिर्फ भारतीय खिलाड़ी बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी खेलते हैं। हर टीम में कम से कम 4 विदेशी खिलाड़ी तो अवश्य ही खेलते हैं।दुनिया में और भी कई क्रिकेट की लीग है लेकिन आईपीएल का जो रुतबा पूरे विश्व क्रिकेट में है वह शायद ही किसी और दूसरे क्रिकेटिंग लीग का नही है।
यदि इसके पीछे की वजह का विश्लेषण करें तो समझ आता है कि आईपीएल का स्तर इसे बहुत ही रोचक बनाता है। आईपीएल में होने वाले मैचों का स्तर भी काफी उच्च होता है इसका कारण यह है कि इस लीग में दुनिया के लगभग हर तरीके के अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज और गेंदबाज खेलते हैं। जबकि बाकी दूसरी लीगो में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कितने बड़े पैमाने पर नहीं खेलते हैं।
यदि अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी की बात हो रही है तो यहां पर गेंदबाजों का जिक्र करना बहुत जरूरी है। कई अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपने जोरदार प्रदर्शन के बल पर मैच में जबरदस्त रोमांच पैदा किया है आज हम आईपीएल की ऐसे ही कुछ अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने आईपीएल में सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया है

लसिथ मलिंगा
इस सूची में सबसे पहला नाम मलिंगा का आता है। इन्होंने बहुत ही प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। एक लंबे वक्त तक लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस के प्रमुख गेंदबाज रहे हैं और मुंबई इंडियंस के विजय अभियान पर मलिंगा का प्रमुख योगदान रहा है।मलिंगा ने आईपीएल के 110 मैचों में 164 विकेट लिए हैं इस दौरान इनकी इकोनामी 6.86 की रही है। यह आईपीएल के अब तक के सबसे सफल गेंदबाज है।

ड्वेन ब्रावो आईपीएल के दूसरे सबसे सफल विदेशी गेंदबाजों में ड्वेन ब्रावो का नाम आता है। ब्रावो अब तक 110 मैचों में 136 विकेट हासिल कर चुके हैं इनकी बल्लेबाजी करने का हुनर इनको एक बेहद उपयोगी खिलाड़ी बनाता है।

सुनील नरेन
कोलकाता नाइट राइडर के प्रमुख गेंदबाजो में से एक सुनील नरेन को एक मिनिस्ट्री स्पिनर भी कहा जाता है। नरेन की गेंद को समझना किसी भी बल्लेबाज के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहता है। नरेन के नाम आईपीएल के 98 मैचों में से 112 विकेट है।

डेल स्टेन
स्टेन गन के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के मुख्य स्ट्राइक गेंदबाजों में से एक स्टेन ने आईपीएल में 92 विकेट हासिल किए हैं। एक वक्त पर आईपीएल में इनका क जलवा बरकरार रहता था। लेकिन यह वक़्त उनके लिए कुछ अच्छा नहीं चल रहा है।क्योंकि इस वक्त स्टेन को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है।

शेन वाटसन
इनके नाम आईपीएल में 117 मैचों में 92 विकेट दर्ज हैं। शेन वॉटसन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं, और इन्होंने चेन्नई सुपर किंग राजस्थान रॉयल जैसे कई फ्रेंचाइजी के साथ आईपीएल में करार किया है। शेन वॉटसन कि एक और खूबी जो उन्हें बहुत ही खास बनाती है वह यह है कि यह किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने में सक्षम है। टीम की जरूरत के हिसाब से यह लगातार अपनी बैटिंग पोजीशन भी बदल सकते हैं।

एल्बी मोर्केल एलबी
मार्केल आईपीएल में अब तक कुल 4 फ्रेंचाइजीज की तरफ से खेल चुके हैं। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के साथ इनका प्रदर्शन बहुत ही जबरदस्त रहा है। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के प्रमुख गेंदबाजों में से एक एल्बी मोर्केल ने आईपीएल में कुल 87 इनिंग्स खेली हैं इन 87 इनिंग्स में एल्बी मोर्केल ने 85 विकेट अपने नाम किए हैं। एल्बी मोर्केल निचले क्रम पर लंबे लंबे सिक्स मारने के लिए बहुत ही ज्यादा मशहूर है वह कई मौकों पर इन्होंने अपनी टीम को अपने बल्लेबाजी के दम पर भी अच्छा योगदान दिया है। इसी वजह से मोर के ले के बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं।
