
महेंद्र सिंह धोनी ने बीते रविवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपनी टीम को बेंगलुरु के खिलाफ जिताने की भरसक कोशिश की, लेकिन अंतिम गेंद पर एक रन न ले पाने की वजह से यह मैच उनके हाथों से निकल गया। इस दौरान चेन्नई का शीर्षक्रम बुरी तरह से विफल रहा, जिसकी वजह से पूरी जिम्मेदारी धोनी को अपने कंधों पर लेनी पड़ी।
इस हार के बाद धोनी बेहद भड़के हुए नजर आया। उनकी यह भड़ास उनके बयान में नजर आई। उन्होंने अपने शीर्षक्रम के बल्लेबाजों से साफ कह दिया कि आपको परफाॅर्म करना पड़ेगा। जरूरत इस बात की है कि आप फिनिशर्स की भूमिका निभाएं। तभी टीम जीत पायेगी। नहीं तो बेहद बुरी स्थिति का सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि इस आईपीएल के दौरान शेन वाॅटसन और अंबाती रायुडू से लेकर सुरेश रैना तक कुछ खास रन नहीं बना पाये हैं, जिस वजह से नीचे क्रम के बल्लेबाजों पर अधिक दबाव पड़ रहा है। धोनी ने कहा कि जब हम विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोककर भी मैच नहीं जीत पा रहे हैं, तो ऐसे में सोचने वाली बात है कि यदि हमारा शीर्षक्रम नहीं चला, तो बड़े स्कोर का पीछा करते वक्त स्थिति क्या होगी।


