कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने लगातार चौथे दिन सोना जीता। वेटलिफ्टर पूनम यादव ने 69 किग्रा कैटेगरी में 222 (स्नैच में 100 और क्लीन एंड जर्क में 122) किलो का वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता।
पूनम कॉमनवेल्थ गेम्स में दो अलग-अलग कैटेगरी में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय वेटलिफ्टर हो गईं हैं। पूनम ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में 63 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज जीता था। उनसे पहले यह कारमाना संजीता चानू ने किया। चानू ने इस कॉमनवेल्थ गेम्स में 53 किग्रा कैटेगरी में 192 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड जीता है। ग्लासगो में उन्होंने 48 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था।
पूनम ने स्नैच की पहली कोशिश में 95, दूसरी में 98 और तीसरे में 100 किग्रा वजन उठाया। स्नैच के बाद वह और फिजी की अपोलानिया ही सबसे आगे थीं।