in

सचिन की राह पर चले अर्जुन, ऑस्ट्रेलिया में जाते है कर डाला ये बड़ा धमाल

भारत के महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर भले ही क्रिकेट से दूर हो गए है,लेकिन वो आज भी क्रिकेट की दुनिया की खबरों में बने हुए है. हाल में ही सचिन के बेटे अर्जुन अपनी रफ़्तार और बल्लेबाज़ी की लिए चर्चा में आए थे. ऐसे में एक बार फिर से अर्जुन अपने प्रदर्शन की वजह से चर्चा में है. हाल में ही ऑस्ट्रेलिया के स्पिरिट ऑफ क्रिकेट ग्लोबल चैलेंज के एक मैच में गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी.

किया है शानदार प्रदर्शन 

अर्जुन तेंदुलकर इस समय सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में हिस्सा लेने ऑस्ट्रेलिया गए हुए हैं जहां वो क्रिकेटर्स क्लब ऑफ इंडिया के लिए खेल रहे हैं। ब्रैडमैन ओवल मैदान पर हॉन्ग कॉन्ग क्रिकेट क्लब के खिलाफ हुए टी20 मैच में अर्जुन ने 27 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली और उसके बाद चार ओवरों में चार विकेट भी झटक डाले। उनके इस प्रदर्शन की वजह से उनकी टीम को जीत भी हासिल हुई.

मुझे तेज़ गेंदबाज़ बनाना है 

मैच के बाद अपने प्रदर्शन से खुश अर्जुन ने मीडिया से बात करते हुई कहा कि, ‘मैं उस मैदान पर खेलकर बहुत खुश हूं जिसका नाम डॉन ब्रैडमैन पर रखा गया है। मैं अब मजबूत हो रहा हूं और मेरा कद भी बढ़ रहा है। मुझे बचपन से ही तेज गेंदबाजी पसंद है क्योंकि भारत में ज्यादा तेज गेंदबाज नहीं हुए हैं।’ वही आप को जानकार हैरानी होगी कि तेंदुलकर इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को अपना आदर्श मानते हैं। 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दीपावली में ही खो दी थी इस स्टार खिलाड़ी ने अपनी आखों की रोशनी , इसके बाद भारत को जीता चुका है वर्ल्ड कप

किसने क्या कहा: दुसरे टेस्ट मैच में वापसी करने के बाद फैन्स ने कुछ इस तरह से व्यक्त की ख़ुशी,वही संजय और आकाश चोपड़ा ने कहीं ये बड़ी बात