in

कोहली के समर्थन में आगे आए धोनी, साउथ अफ्रीका में मिली हार को लेकर कुछ इस तरह से किया आलोचकों का मुंह बंद

भारत को एक बार फिर से साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. इस सीरीज में हार के बाद टीम के कप्तान के फैसले को लेकर काफी आलोचना हो रही है. वही टीम की हार को लेकर बात करते हुए धोनी ने कोहली का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है हम जल्द ही विदेशों में भी अच्छा करेंगे.

आप सकारात्मक पहलू देख सकते है 

सीरीज में मिली हार के बाद बात करते हुए धोनी ने कहा कि ,”आप सकारात्मक पहलू देखिये। टेस्ट मैच जीतने के लिये आपको 20 विकेट लेने होते हैं और हमने 20 विकेट लेकर दिखाए हैं। अगर आप 20 विकेट नहीं ले सकते तो आप टेस्ट मैच ड्रॉ करने की सोचते है। टेस्ट मैच ड्रॉ करने के लिये आपको काफी रन बनाने होंगे और विपक्षी टीम का रन बनाने से रोकना होगा।’’

हमे रन बनाने होंगे 

वही टीम को जीत का मन्त्र देते हुए धोनी ने कहा कि आप भारत में खेले या विदेश में अगर आप 20 विकेट नहीं ले सकते तो आप टेस्ट मैच नहीं जीत सकते। बड़ा सकारात्मक पहलू ये है कि हम 20 विकेट ले रहे है। इसका मतलब यह हुआ कि हम हमेशा मैच जीतने की स्थिति में रहेंगे बस एक बार रन बनाना शुरू कर दें।’’

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आईपीएल में चेन्नई टीम में वापसी को लेकर दिया भावुक सन्देश, भावुक होते हुए फैन्स को दिया ये सन्देश

तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय गेंदबाजों डराया, अपनी फॉर्म को लेकर कही ये बड़ी बात