भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही फ्रीडम सीरीज में अफ्रीका ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इस सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया लगातार आलोचना की जा रही है. इसी कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है. भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने भी टीम इंडिया की जमकर बुराई की है. उनका मानना है कि उन्होंने बिना किसी तैयारी के इस सीरीज में हिस्सा लिया है.
हमने अपना समय ख़राब किया है
![]()

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम की तैयारी पर बोलते हुए बेदी ने कहा, ‘कोई तैयारी नहीं थी। हमने अपना समय श्रीलंका के साथ खराब किया। जब हमें दक्षिण अफ्रीका के लिए तैयारी करनी चाहिए थी उस समय डेढ़ महीने तक कमजोर टीम से खेलने का कोई मतलब नहीं था।
हमने तैयारी पर ध्यान नही दिया है

टीम को लेकर आगे बोलते उन्होंने कहा कि,“इसे मुश्किल दौरा माना जा रहा था और इसके लिए कड़ी तैयारी की जरूरत थी। आपने श्रीलंका को श्रीलंका में हराया और इसके बाद आपने उन्हें भारत बुलाया, किस लिए? बेहतर होता भारतीय खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलते या इस दौरे के लिए स्वयं तैयारी करते। भारत बिना किसी अभ्यास मैच में खेले इस श्रृंखला के लिए उतरा।”
टीम के चयन में हो रही चूक

टीम में रहाणे को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि टीम चुनना मेरा काम नहीं है। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि फैसले करने की प्रक्रिया का हिस्सा उप कप्तान नहीं खेल रहा। मैं इससे सहमत नहीं हूं। बेदी ने साथ ही कहा कि केपटाउन में छह विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को बाहर करना भी हैरानी भरा फैसला था।
