भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचो की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका को 2-0 की बढ़त हासिल हो हासिल कर ली है. इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. ऐसे में अब उनके भविष्य को लेकर भी सवाल उठने शुरू हो गए है. आइये जानते है वो तीन खिलाड़ी जिन्हें अब टेस्ट क्रिकेट में मौका नही मिलेगा.
पार्थिव पटेल

घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे पार्थिव पटेल का प्रदर्शन भी साउथ अफ्रीका में कुछ ख़ास नही रहा है. उन्होंने दोनों पारियों में 19-19 रन की पारी खेली. वही विकेट के पीछे लगातार कैच छोड़े,ऐसे में उनका अब टेस्ट मैच खेलना लगभग नामुमकिन सा हो गया है. टीम इंडिया के सेलेक्टर्स को जल्द से जल्द पार्थिव पटेल को बैठाकर एक अच्छा विकेटकीपर तलाशने की जरूरत है क्योंकि ऋद्धिमान साहा की बल्लेबाजी भी विदेश में एक लोअर ऑर्डर बल्लेबाज की तरह ही दिखाई दी है और उनकी उम्र भी लगातार बढ़ रही है।
इशांत शर्मा

इशांत से उम्मीद की जा रही थी कि वो दूसरे टेस्ट मैच में कुछ अच्छा करेंगे.पर दूसरे टेस्ट मैच में वो एक फुके हुए कारतूस से ज्यादा कुछ साबित नही हुए. वही टीम इंडिया मैनेजमेंट को ईशांत शर्मा में ऐसा क्या दिख गया जो उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को ही बैठा दिया। ईशांत शर्मा ने सेंचुरियन टेस्ट में पांच विकेट जरूर लिए लेकिन ये ऐसे वक्त में मिले जब टीम इंडिया के हाथ से मैच जा चुका था।
रोहित शर्मा

वन डे और टी-20 क्रिकेट में भले ही रोहित का प्रदर्शन अच्छा रहा हो,लेकिन वो टेस्ट क्रिकेट के बल्लेबाज़ नही है. रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में भले ही तीन दोहरे शतक जमा चुके हों, मगर विदेशी सरजमीं में टेस्ट क्रिकेट में वो 50 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए तरसते हैं. विदेशी सरजमीं पर रोहित शर्मा का मामूली औसत इसका गवाह है। विदेश में रोहित शर्मा का औसत 25.35 है और घर पर उनका औसत 85.44 है।


