भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 1 फरवरी से वन डे सीरीज खेली जानी है. टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया वन डे सीरीज पर जरुर कब्जा करना चाहेगी. वहीं इसके अलावा टीम इंडिया इस सीरीज विश्व कप भी तैयारी करना शुरु कर दिया है. टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने मैच से पहले मीडिया से बात की.
हम विश्व कप पर भी ध्यान दे रहे हैं

डरबन वन डे मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि
“मेरा मानना है कि सीरीज की शुरुआत 2019 विश्व कप को ध्यान में रखकर करना हमारे लिए अच्छा है। हम अब विदेशों में काफी क्रिकेट खेलेंगे। हम इसे आगे ले जाएंगे और आगे बढ़ेंगे। हम अभी विश्व कप के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं लेकिन हमारे दिमाग में कहीं न कहीं ये बात है क्योंकि हम इस बात का पता लगा सकते हैं कि हम किस परिस्थति में कैसी प्रतिक्रिया देंगे।”

वहीं आगे बोलते हुये रोहित ने कहा कि ,
जहां तक हर खिलाड़ी की बात है उन्हें अपनी-अपनी जिम्मेदारियां मिल चुकी हैं। अभी विश्व कप में काफी लंबा समय बाकी है। अभी आधा साल बाकी है और कई मैच खेले जाने हैं। यह जरूरी है कि हर व्यक्ति किस तरह से सोचता है और वो क्या चाहता है।”