भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भारत की हालात बेहद ख़राब है. जहाँ टीम के बल्लेबाज़ अभी तक कुछ ख़ास नही कर पा रहे है, तो वही टीम के विकेटकीपर विकेट के पीछे लगातार ख़राब प्रदर्शन कर रहे है.ऐसे में भारत के महान बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर का मानना है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी धोंनी होना चाहिए था.उनकी होने से टीम को लगातार विश्वास मिलता.
टीम को उनकी जरूरत है

टीम के ख़राब प्रदर्शन को लेकर बोलते हुए गावस्कर ने कहा कि अगर धोनी लगातार खेलते रहना चाहते तो लगातर क्रिकेट खेल सकते है. इसमें कोई शक नही है कि कप्तानी अ भार उन पर काफी ज्यादा ज्यादा था, वही मुझे इस बात की ख़ुशी है कि उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी. लेकिन वो एक विकेटकीपर-बल्लेबाज़ के रूप में लगातार खेल सकते है. उनकी सलाह ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के काफी ज्यादा काम आती है.

आप को बता दे कि पहले मैच में साहा ने विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 कैच पकड़े थे,लेकिन बल्ले से वो कुछ ख़ास नही कर सके थे. वही इस मैच में वो चोटिल भी हो गए थे. उनकी जगह टीम में शामिल किये पार्थिव का प्रदर्शन भी अभी तक कुछ ख़ास नही रहा है. जहाँ उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में फाफ और अमला का कैच छोड़ा था, वही दूसरी पारी में भी उन्होंने एल्गर का कैच छोड़ा था. ऐसे में टीम मैनजमेंट ने पार्थिव की ख़राब विकेटकीपिंग की वजह से तीसरे टेस्ट मैच के लिए दिनेश कार्तिक को बुला लिया है.


