टेस्ट क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के कई सारे दिग्गज खिलाड़ी हुए है। सुनील गावस्कर, सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़ अनिल कुंबले जैसे बड़े नाम भी शामिल हुए हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने इंडियन क्रिकेट टीम को अपने खेल से एक अलग ही मुकाम पर पहुंचाया है। सौरव गांगुली, सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण के अलावा जहीर खान का नाम भी इन्हीं बेहतरीन टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी और बल्लेबाजी ने धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया। तभी आज भारतीय क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट की टॉप टीमों में गिनी जाती है। इन सबके बीच उन महान ऑलराउंडरओं का नाम लेना यहां जरूरी है। जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों में ही अपना अहम योगदान दिया है और इंडियन टीम को एक नई जगह पर पहुंचाया है।
बात अगर ऑल राउंडर खिलाड़ियों की करें तो भारत को हर जनरेशन में उतने अच्छे खिलाड़ी तो नहीं मिले। लेकिन कई सारे ऐसे नाम जरूर है जिन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। वैसे तो छोटे समय के लिए कुछ ऑलराउंडर आए लेकिन खास प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन लंबे समय तक खेलने वाले कुछ ऐसी टेस्ट ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। जिन्होंने भारतीय टीम के ऑल टाइम बेस्ट ऑलराउंडर खिलाड़ियों के नाम से भी जाना जा सकता है ऐसे ही आज हम आपको तीन धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है भारत के सबसे महान ऑलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव का। आपको बता दें टेस्ट क्रिकेट में भारत को कई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में उनका एक खास और महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कपिल देव ने 131 टेस्ट मैचों में 5248 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने 434 विकेट भी चटकाए हैं।

बात अगर ऑलराउंडर खिलाड़ी की हो रही है। तो आपको बता दें कि जिस खिलाड़ी के बारे में हम आपको बताने वाले हैं वह किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है। भारतीय टीम के लिए अश्विन ने गेंद के साथ जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने एक शानदार ऑलराउंडर के रूप में खुद को साबित किया है। अश्विन ने 31 टेस्ट में 5 शतकों की मदद से 2905 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 436 विकेट भी चटकाए हैं।

इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज जब टीम टेस्ट क्रिकेट में कुछ नहीं थी मांकड़ जैसे खिलाड़ी टीम के स्तम्भ हुआ करते थे। पंकज राय के खिलाफ पहले विकेट के लिए 413 रन की साझेदारी आज भी भारतीय रिकॉर्ड में दर्ज है। उनके नाम 100 रन बनाने के अलावा उस टेस्ट पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा भी दर्ज है।


