भारत के कप्तान विराट कोहली ने सेंचुरियन ने एक बार फिर से अपनी बल्लेबाज़ी से सबको दीवाना बना दिया. उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 217 गेंदों में 153 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 15 चौके लगाए. कोहली की इस पारी की वजह से इस सीरीज में पहली बार 300 के पार पहुंचा. वही विराट कोहली के 21वें शतक ने सेंचुरियन में टीम इंडिया को बढ़त नहीं दिलाई लेकिन उन्होंने इस अहम पारी से क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सर डॉन ब्रैडमैन की बराबरी जरूर कर ली। आइये जानते है कोहली के एक और विराट रिकॉर्ड:
विराट कोहली ने की ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी

कोहली ने कप्तान के तौर पर 8वीं बार 150 से ज्यादा रनों की पारी खेली. अपनी 153 रन की पारी के दौरान उन्होंने डॉन सर ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.ब्रैडमैन ने भी कप्तान के तौर पर 150 से ज्यादा रनों की 8 पारियां खेली थी.वैसे आपको बता दें विराट कोहली अपने पिछले 10 टेस्ट शतकों में एक भी बार 150 से कम के स्कोर पर आउट नहीं हुए हैं। हालांकि अपने पहले 11 टेस्ट शतकों में वो 9 बार 150 से कम के स्कोर पर आउट हुए थे।
विराट कोहली के अन्य रिकॉर्ड

विराट कोहली सेंचुरियन के मैदान पर शतक जमाने वाले दुनिया के पहले विदेशी कप्तान हैं। इससे पहले साल 2010 में इस मैदान पर एम एस धोनी ने 90 रन बनाए थे लेकिन विराट कोहली ने शतक जमाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।


