जोहान्सबर्ग टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डीन एल्गर को जसप्रीत बुमराह की शॉर्ट गेंद हेलमेट पर लगने के बाद खेल रोक दिया। मैच रुकने के बाद फील्ड अंपायर अलीम दार और इयान गोल्ड के बीच कई चर्चा हुई जिसके बाद मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट मैदान पर आए खेल रोक दिया गया था।
9 विकेट दूर है भारत

दोनों अंपायरों के साथ विराट कोहली और फॉफ ड्यु प्लेसी मैच रेफरी के कमरे में बातचीत करने गए कि आगे का खेल जारी रखा जाएगा या नहीं। इसी बीच जोहान्सबर्ग में हल्की बारिश शुरू हो गई और पिच को ढक दिया। तीसरे दिन स्टंप तक दक्षिण अफ्रीका एक विकेट खोकर 17 रन बना चुकी थी। मेजबान अब भी जीत से 224 रन दूर हैं, वहीं टीम इंडिया को जीत के लिए 9 और विकटों की जरूरत है।
कोहली मैच जारी रखना चाहते है

गौरतलब है कि वांडरर्स की पिच पर असामान्य उछाल और डेविएशन की वजह से पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने इसे “खतरनाक” कहा था। भारत की दूसरी पारी के दौरान कप्तान कोहली, मुरली विजय और अजिंक्य रहाणे को भी कई बार गेंद हाथ और कलाई पर आकर लगी। जिसके बाद कई बार फीजियो को मैदान पर बुलाना पड़ा। भारतीय पारी के दौरान भी फील्ड अंपायरों ने इस मामले पर चर्चा की थी लेकिन भारतीय कप्तान ने खेल जारी रखने का फैसला किया था। कोहली अब भी मैच को जारी रखने के पक्ष में है।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 247 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान रहाणे ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। साथ ही कोहली ने 41 और भुवनेश्वर कुमार ने 33 रनों की शानदार पारी खेली