Switch to the dark mode that's kinder on your eyes at night time.

Switch to the light mode that's kinder on your eyes at day time.

Menu

Switch to the dark mode that's kinder on your eyes at night time.

Switch to the light mode that's kinder on your eyes at day time.

in

आईपीएल की नीलामी को लेकर राहुल द्रविड़ ने युवा खिलाडियों को सलाह, कही ये बड़ी बात

इस बार आईपीएल के 11वें सीजन की नीलामी 27, 28 जनवरी को बैंगलोर में होगी। इस नीलामी में कुल 578 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसमें 298 खिलाड़ी पहली बार नीलामी में उतर रहे हैं। ऐसे में इस बार आईपीएल में अंडर-19 वर्ल्ड कप के खिलाड़ी भी इस नीलामी में हिस्सा ले रहे है. कप्तान पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, हिमांशु राणा, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, अर्शदीप सिंह और हार्विक देसाइ बैंगलोर में शनिवार और रविवार को होने वाली नीलामी का हिस्सा होंगे। ऐसे में राहुल द्रविड़ ने टीम के खिलाडियों को नीलामी से पहले सलाह दी है.

वर्ल्ड कप पर ध्यान दे खिलाड़ी 

द्रविड़ ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘इस बात से छिपा नहीं जा सकता कि नीलामी हो रही है। ये दिखावा करने की जरूरत नहीं है कि हमें इसके बारे में नहीं पता है। हमने इस पर बात की है। हमें फोकस अहम चीजों पर रखना है, छोटे नहीं। आईपीएल नीलामी पर लड़कों का वश नहीं है । एक या दो नीलामी से उनके कैरियर पर कोई दीर्घकालिन असर नहीं पड़ेगा। नीलामी तो हर साल होगी लेकिन हर साल उन्हें भारत के लिये संभवत: विश्व कप सेमीफाइनल खेलने का मौका नहीं मिलेगा।’’

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जोहान्सबर्ग टेस्ट: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने हासिल की 42 रन की लीड

ट्विटर प्रतिक्रिया: पिच को लेकर भज्जी, आकाश चोपड़ा आए सामने, की कड़ी निंदा, वही लक्षण का इस खिलाड़ी ने जीता दिल

Back to Top