in

नेहरा के मुताबिक WC में डेब्यू कर सकता है ये गेंदबाज

वर्तमान में चल रहे आईपीएल के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को कई मैचों के बाद खेलने का मौका दिया है, लेकिन कुछ ही मैचों में उन्होंने दिखा दिया है कि उनमें कितनी काबिलियत है। इस वक्त जब उमेश यादव और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे वक्त में सैनी ने जिस तरह की गेंदबाजी की है, उससे उन्होंने एक अलग ही छाप छोड़ी है।

यही वजह है कि विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम ने उन्हें स्टैंडबाई भी रखा गया है। सैनी को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा ने एक बड़ा बयान दे दिया है। नेहरा को लगता है कि सैनी इस बार विश्व कप में भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर सकते हैं। नेहरा के मुताबिक सैनी एक कमाल के तेज गेंदबाज हैं। उनकी सबसे अच्छी बात यह है कि वह कई तरह की गेंद फेंक लेते हैं। साथ ही उनके पास गजब की गति तो है ही, साथ में उन्हें बढ़िया उछाल भी मिलता है। ऐसे में एक दिवसीय क्रिकेट के प्रारूप में वे अपनी गेंदबाजी से कहर ढा सकते हैं।

गौरतलब है कि सैनी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 करोड़ रुपए में खरीद था। उस वक्त तो इस फैसले पर सवाल उठे थे, लेकिन सैनी ने जिस तरीके से केवल दो ही मैचों में प्रदर्शन करके दिखाया है, उसने यह साबित कर दिया है कि सैनी में कुछ तो अलग है। नेहरा के मुताबिक सैनी का मनोबल बढ़ा हुआ है। ऐसे में हरियाणा के ये 26 साल के तेज गेंदबाज निश्चित तौर पर कुछ अलग कर सकते हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोहली ने कुछ ऐसे दिया अब माही का साथ

WC टीम से पाकिस्तान ने किया इस धुरंधर गेंदबाज को बाहर